जॉन अब्राहम (John Abraham) और सादिया खतीब (Sadia Khateeb) स्टारर फिल्म ‘The Diplomat Movie‘ फिल्म में रहा जॉन अब्राहम का शानदार काम देखिये |’ 14 मार्च को होली के खास मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए एक्टर के फैंस को उनका एक अलग अवतार देखने को मिलने वाला है।

The Diplomat Movie एक सच्ची घटना से प्रेरित कहानी पर आधारित है, जिसमें 28 साल की भारतीय लड़की उज्मा अहमद (सादिया खतीब) की जिंदगी के संघर्ष को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी तब रोमांचक मोड़ लेती है जब उज्मा पाकिस्तान में फंस जाती है और वहां एक व्यक्ति उसे जबरन शादी करने के लिए मजबूर कर देता है।
The Diplomat Movie में जॉन अब्राहम, जे.पी. सिंह के किरदार में नजर आते हैं, जो पाकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास में कार्यरत हैं। उज्मा की जिंदगी में तब उम्मीद की किरण जगती है जब वह जे.पी. सिंह से भारत लौटने में मदद मांगती है। लेकिन क्या वह सफल हो पाती है? क्या भारतीय राजनयिक उसे सुरक्षित वापस ला पाते हैं?
इसकी पूरी कहानी जानने के लिए ‘The Diplomat Movie‘ जरूर देखें। यह फिल्म इमोशन्स, सस्पेंस और देशभक्ति से भरपूर है, जो दर्शकों को सीट से बांधे रखेगी। यह फिल्म कब रिलीज होगी, इसकी जानकारी के लिए हमारे पेज को फॉलो करें!
The Diplomat Movie Action.
जॉन अब्राहम ने अपनी दमदार एक्टिंग से जे.पी. सिंह के किरदार में जान फूंक दी है। फैंस और क्रिटिक्स, दोनों ही इस रोल के लिए उन्हें परफेक्ट चॉइस मान रहे हैं। फिल्म की एक्ट्रेस सादिया खतीब ने अपने शानदार प्रदर्शन से कहानी को और भी खूबसूरत बना दिया है।
इसके अलावा, The Diplomat Movie में जगजीत संधू, कुमुद मिश्रा और शारिब हाशमी जैसे टैलेंटेड कलाकार भी नजर आएंगे, जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से फिल्म को और भी दमदार बना दिया है। अगर आप जबरदस्त परफॉर्मेंस और दमदार कहानी की तलाश में हैं, तो यह फिल्म जरूर देखें!
The Diplomat Movie Direction.
The Diplomat Movie की कमान शिवम नायर ने संभाली है। डायरेक्टर की मेहनत फिल्म में साफ तौर से नजर आ रही है। रितेश शाह की राइटिंग कमाल की है। लेकिन फिल्म की कहानी आपको सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान से मिलती जुलती लगेगी। Punjab Kesari.com इस फिल्म को 3.5 की रेटिंग देता है।
अगर आपको पॉलिटिकल कहानी से जुड़ी फिल्में देखना पसंद है तो यह फिल्म आप देख सकते हैं।