सनी देओल की ‘जाट’ को मिला रविवार का पूरा फायदा | जानिए box office का कलेक्शन!

सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ ने रविवार को शानदार कमाई की। जानिए फिल्म का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, दर्शकों की प्रतिक्रिया और कमाई में हुई बढ़ोतरी की पूरी जानकारी।

सनी देओल की फिल्म ‘जाट‘ उनके फैन्स को काफी पसंद आ रही है। इसके शुरुआती कलेक्शन थोड़े निराशाजनक रहे, लेकिन अब फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली है। ‘जाट’ में फैन्स को सनी का गदर अंदाज देखने को मिल रहा है।

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘जाट‘ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ‘जाट’ को फैंस और क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले हैं। सनी की फिल्म की रफ्तार शुरुआत में काफी धीमी थी, लेकिन वीकेंड पर इसने धमाल मचा दिया।

जाट‘ को शनिवार और रविवार का पूरा फायदा मिला। आज सनी की फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं। इसी बीच अब ‘जाट’ के रविवार के दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं इसने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

रविवार को करी बंपर कमाई

सनी देओल की फिल्म ‘जाट‘ उनके फैन्स को काफी पसंद आ रही है। इसके शुरुआती कलेक्शन थोड़े निराशाजनक रहे, लेकिन अब फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली है। ‘जाट’ में फैन्स को सनी का गदर अंदाज देखने को मिल रहा है।सनी की ‘जाट’ ने पहले दिन 9.5 करोड़ रुपए कमाए थे। हालांकि, दूसरे दिन कमाई में थोड़ी गिरावट आई। शुक्रवार को फिल्म ने 7 करोड़ रुपए कमाए। तीसरे दिन फिल्म ने 9.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया। अब चौथे दिन की कमाई भी सामने आ गई है, जो काफी शानदार है।

सैकैनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, ‘जाट‘ ने अपनी रिलीज़ के चौथे दिन से घरेलू बॉक्स ऑफ़िस से 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह अब इसका कुल कलेक्शन 40.25 करोड़ रुपये हो गया है। उम्मीद है कि अंतिम आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

जाट की स्टार कास्ट और बजट

सनी देओल की फिल्म ‘जाट‘ को साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने डायरेक्ट किया है। सनी की ‘जाट’ के बजट की बात करें तो ये 100 करोड़ रुपये में बनी है। इसमें सनी के अलावा रेजिना कैसेंड्रा, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू जैसे एक्टर्स नजर आ रहे हैं।

Jaat ने पांचवें दिन कितनी कमाई की?

ट्रेड ट्रैकर वेबसाइट Sacknilk.com ने ‘जाट’ की पांचवें दिन की कमाई के आंकड़े जारी किए हैं। इस रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने सोमवार को 5.73 करोड़ रुपए (रात 9 बजे तक) की कमाई की है। पांचवें दिन की कमाई को मिलाने के बाद फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 45.98 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

Jaat ने पहले से पांचवें दिन तक कितनी-कितनी कमाई की?

  • Jaat Day 1 (गुरुवार) Collection: 9.5 करोड़ रुपए
  • Jaat Day 2 (शुक्रवार) Collection: 7 करोड़ रुपए
  • Jaat Day 3 (शनिवार) Collection: 9.75 करोड़ रुपए
  • Jaat Day 4 (रविवार) Collection: 14 करोड़ रुपए
  • Jaat Day 5 (रविवार) Collection: 5.73 करोड़ रुपए

Jaat फिल्म का बजट और स्टार कास्ट

गोपीचंद मलिनेनी के निर्देशन में बनी ‘जाट’ का निर्माण ‘पुष्पा 2 : द रूल’ जैसी ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फ़िल्में बना चुकी प्रोडक्शन कंपनी Mythri Movie Makers ने किया है। किसी साउथ इंडियन प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले सनी देओल की यह पहली फिल्म है। गोपीचंद मलिनेनी के साथ भी उन्होंने पहली बार काम किया है।  इस फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ रुपए है। फिल्म में सनी देओल के अलावा रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह रेजिना कैसेंड्रा, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन और सैयामी खेर ने अहम् भूमिका निभाई है।